खरीक। विक्रमशिला पुल एवं पहुंच पथ पर बाहरी ट्रक चालकों द्वारा चलाए जा रहे ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण को लेकर भागलपुर-नवगछिया ट्रक ऑनर वर्कर्स एसोसिएशन के द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
इसको लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य ट्रक चालकों से क्षमता के अनुसार वाहनों पर लोडिंग करने का अपील करेंगे। अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। प्रवक्ता बबलू मंडल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में दो सौ से ज्यादा ट्रक मालिक एवं आमलोगों की भागीदारी होगी।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

