भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने की वजह से प्रशासन ने स्कूली बच्चों समेत अभिभावकों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी कर स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय में एक घंट कम कर दिया है।

डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों (कक्षा आठ तक) के लिए जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब स्कूलों में पठन-पाठन 10.30 बजे तक ही चलेगा। साथ ही जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी 10.30 तक ही संचालित होगा।

सरकारी से लेकर निजी स्कूलों की समय सीमा अब 10.30 बजे तक के लिए कर दिया गया है। अब तक स्कूलों का शिफ्ट सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक था।

वहीं पिछले माह ही राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा जिले के सभी स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी दवा रखने तक निर्देश दिया था। साथ ही स्कूलों में पंखा भी लगाने की बात कहीं गयी थी। मगर अब तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। स्कूलों में बच्चे गर्मी से परेशान रहते है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *