भागलपुर : इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आइसीएसई) 12वीं की परीक्षा में ओवर ऑल 98.75 फीसद अंक हासिल कर माउंट असीसि के छात्र तिलक भारद्वाज ने न सिर्फ जिले के टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है बल्कि राज्य की मेधा सूची में भी दूसरा स्थान हासिल की है। तिलक ने आगे की पढ़ाई पूरी कर जन सेवा करने का लक्ष्य बना रखा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं विज्ञान संकाय में कार्मेल की छात्र अर्पिता कुमारी ने 97.25 फीसद अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है और संस्थान का नाम रोशन किया है। माउंट असीसि के सौम्यजीत मजूमदार ने 96.75 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। जबकि उसी स्कूल के हर्ष कश्यप 96.25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में माउंट असीसि के छात्र श्रेय शेखर 97 फीसद अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने। कीर्ति कुमार टिबरेबाल को 95 फीसद और मु. तबीस मुस्ताक 93.75 अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं कर्मेल की शांभवी वत्स एवं मजनाह खान 97.25 फीसद अंकों के साथ स्कूल की संयुक्त रूप से कामर्स की टॉपर बनी। दूसरा एवं तीसरा स्थान आद्या लवली, साक्षी संजीव और मुस्कान कुमारी ने प्राप्त की। वहीं विज्ञान संकाय में अर्पिता, अनुप्रिया राय एवं आंचल गौरव ने स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेंट जोसेफ स्कूल में विज्ञान संकाय की सिल्पा स्नेहा, जीव विज्ञान में राज राघव, कॉमर्स में सिद्धार्थ जैन ने क्रमश 95.6, 92.2 एवं 97.8 फीसद, अनुभव मुरारका 97.75 और शुभम राय ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। उक्त संस्थानों के प्रधान ने सभी सफल छात्र-छात्रओं को बधाई दी है।

आइसीएसई 10वीं की परीक्षा में जिले के छात्र-छात्रओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार के रिजल्ट में छात्रों पर छात्रएं भारी पड़ी है। सेंट जोसेफ की छात्र साक्षी डोकानिया एवं शांभवी शंकर ने संयुक्त रूप से 98.60 फीसद अंक हासिल कर न सिर्फ जिले में अव्वल स्थान प्राप्त की है। बल्कि राज्य की मेधा सूची में भी तीसरे नंबर पर रही है।

वहीं होली फैमली स्कूल के गुलशन कुमार ने 97.8 फीसद अंक हासिल अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्रओं में खुशी की लहर दौड़ गई। माउंट असीसि, होली फैमली, सेंट जोसेफ, सेंट पॉल, एवं डॉन बास्को स्कूल में पहुंचे बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। सभी एक दूसरे के बीच खुशियों का इजहार करते देखे गए। कुछ अपने सहपाठियों के साथ स्कूल प्रागंण में इस खुशी को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेने में व्यस्त थे तो कोई अपने परिजनों को मोबाइल पर अपने बेहतर रिजल्ट का शुभ संदेश देने में लगे थे।

स्कूल प्रागंण में स्कूल प्रबंधन ने सफल बच्चों को मिठाई बांटने का भी प्रबंध रखा रखा था। प्राचार्य सहित सभी शिक्षक बच्चों को बधाई और आगे बेहतर करने की शुभकामनाएं दे रहे थे। होली फैमली के गुलशन कुमार ने भी दसवीं में 97.8 अंक हासिल कर अपने स्कूल का मान बढ़ाया है। माउंट असीसि की आरूषि शंकर ने भी 96 फीसद अंक हासिल कर अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने आगे प्लस टू विज्ञान की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग करने की सपना सजा रखी है। सेंट पॉल के प्रवण कुमार 93 फीसद अंक के साथ स्कूल टॉपर बना है।

कार्मेल एवं माउंट असीसि स्कूल में रिजल्ट देखने पहुंचे छात्र-छात्रओं को निराशा हाथ लगी। वहां 12वीं का परीक्षा परिणाम तो जारी किया गया था, लेकिन 10वीं के परिणाम सरवर स्लो होने की वजह से डाउन लोड नहीं हो सका।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet