टीएमबीयू के काॅलेजाें में स्नातक में दाखिले के लिए छात्र अपने माेबाइल से भी अावेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ वैसे छात्र जिन्हें इसमें परेशानी हाे, वे विवि के पीजी सांख्यिकी विभाग जाकर वहां से भी अावेदन कर सकते हैं। माेबाइल से अावेदन की प्रक्रिया छात्राें की सुविधा के लिए लाई गई है। छात्राें का माेबाइल नंबर ही उनका यूजर नेम हाेगा।

प्रभारी कुलपति प्राे. लीला चंद साहा ने बताया कि छात्र अपनी इच्छा से माेबाइल या पीजी सांख्यिकी विभाग से अाॅनलाइन अावेदन कर सकते हैं। छात्र का माेबाइल नंबर ही उसका यूजर नेम हाेगा अाैर उसी माेबाइल नंबर पर छह अंकाें का पासवर्ड जेनरेट हाेगा।

यह पासवर्ड छात्र के नामांकन से लेकर रजिस्ट्रेशन, परीक्षा फाॅर्म भरने, एडमिट कार्ड जारी हाेने तक की प्रक्रिया में उपयाेग में अाएगा। इन चीजाें के लिए छात्राें काे अलग से फाॅर्म भरने की जरूरत नहीं हाेगी, केवल निर्धारित शुल्क जमा करना हाेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *