नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में इस वर्ष पुन: समय पर कटाव निरोधी कार्य पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही। जल संसाधन विभाग के बाढ़ कैलेंडर के अनुसार 15 मई तक कटाव रोधी कार्य को हर हाल में पूरा करना है।

परन्तु अभी तक गंगा नदी में 56 प्रतिशत व कोसी नदी में मात्र 52 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। स्पर संख्या छह एन स्थित कैंप कार्यालय में मुख्य अभियंता शशिधर पांडे ने बताया कि हर हाल में 15 मई तक कार्य पूरा करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदकों पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी । इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक तटबंध निर्माण कार्य के बारे में उन्होंने बताया कि विशेष भू अर्जन पदाधिकारी से बातचीत कर जल्द ही समस्या का निदान कर तटबंध कार्य शुरु करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *