नवगछिया : बरौनी कटिहार रेलखंड पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अलग-अलग जगहों पर कराए जा रहे हैं सब वे के निर्माण को लेकर रविवार को मेगा ब्लॉक रखा गया था, जिसके कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया तो कई ट्रेनें घंटों कई स्टेशनों पर रुकी रहीं। इस मेगा ब्लॉक का निर्धारित समय 11.00 से 5.00 रहा। इसमें 63303 कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी एवं 63304 समस्तीपुर-कटिहार सवारी गाड़ी ट्रेन रद रही।

Whatsapp group Join

इसके अलावा 15909 अवध असम एक्सप्रेस 10 घंटा विलंब से चली। वहीं राजधानी एक्सप्रेस ढाई से तीन घंटा विलंब से चल रही थी। 15910 अवध असम एक्सप्रेस 9 घंटा विलंब से चल रही थी। बरौनी से कटिहार जाने वाली टाटा लिंक एक्सप्रेस को भी बिहपुर तक चलाया गया और वहीं से वापस कर दिया गया। अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब से चल रही थी।

कटिहार और बरौनी के बीच गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदलकर पूर्णिया मधेपुरा सहरसा के रास्ते चलाया गया। महानंदा एक्सप्रेस को 17 एवं 13 मई तक रर कर दिया गया है। दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली 15484 महानंदा एक्सप्रेस और डाउन महानंदा एक्सप्रेस 13 मई तक रद रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *