नारायणपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड संख्या 10 में रविवार को दोपहर बाद लगभग 2: 30 बजे इंडियन गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक नारायणपुर से लाये गये सिलिंडर से गैस से लीक होने लगी. उपभोक्ता ने इसकी सूचना फोन से एजेंसी को दी.
Total Downloads: 385
एजेंसी से भेजे गये हॉकर निरंजन ने चेकअप कर जैसे ही लाइटर जलाया कि फूलकुमारी देवी उसके पुत्र रेलकर्मी रवींद्र कुमार ठाकुर और हॉकर शाहपुर निवासी निरंजन यादवगंभीर रूप से झुलस गये. ग्रामीणों ने कंबल ढंक कर आग पर काबू पाया.

तीनों को इलाज के लिए मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टर ने गंभीर | हालत देखते हुए झुलसे लोगों को मायागंज रेफर किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर में लीक होने के कारण पहले से गैस भर गया था.

