नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार की रात दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी को इलाज के लिए रात डेढ़ बजे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं थीं। लिहाजा, किशोरी पूरी रात दर्द से कराहती रही। सुबह आठ बजे महिला चिकित्सक अंजू तुरियार को अस्पताल आना था। किंतु वह भी समय पर नहीं पहुंचीं।

दस बजे चिकित्सक के अस्पताल आने पर पीड़िता की जांच और इलाज शुरू हुआ। वहां से फिर जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि रात्रि पाली में जिस चिकित्सक की ड्यूटी थी, उनसे पूछताछ की जाएगी।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

रंगरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार की रात ऑटो सवार तीन युवकों द्वारा एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मामले में बुधवार को नवगछिया महिला थाने में एक आरोपित कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांय टोला निवासी संदीप मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि धारा 376, 506 भारतीय दंड विधान तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार किशोरी शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी। घर लौटने के दौरान संदीप मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर संदीप को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। लेकिन, संदीप के परिजन उसे जबरन छुड़ाकर ले गए, जिसे बुधवार को रंगरा ओपी प्रभारी प्रमोद कुमार साह ने नदी किनारे से मछली मारने के दौरान गिरफ्तार कर महिला थानाध्यक्ष को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *