नारायणपुर : नारायणपुर गांव के वार्ड संख्या दो में बुधवार की दोपहर बिजली के शॉट सर्किट से शीला देवी के फूस के घर में आग लग गई। आग में खाद, अनाज, कपड़ा, बिछावन और एक बाइक जल गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
मुखिया नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शीला देवी के पति अरुण यादव की मौत नारायणपुर चौक पर सड़क हादसे में हो गई थी। अब शीला देवी का घर जल गया। सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि कर्मचारी द्वारा जांचोपरांत अग्नि पीड़िता को सरकारी राशि मुहैया कराई जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

