बिहपुर प्रखंड के कोरचक्का गांव के समीप एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को शुक्रवार की सुबह कुचल दिया। घटना के समय दोनों युवक नारायणपुर से बिहपुर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। .
Total Downloads: 115
हादसे में बाइक चला रहा युवक भवानीपुर शाहपुर के रौशन रजक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पीछे बैठा छोटी परबत्ता का अजीत रजक भी घायल हो गया। घायल के भाई पूर्व उपप्रमुख सुभाष रजक ने बताया कि 20 मई को रौशन की शादी है।

वह अपनी शादी का कार्ड देने बिहपुर के विक्रमपुर में साढू के यहां जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को बिहपुर पीएचसी भेजा। वहां से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। .

वहीं कहलगांव के शहर के शारदा पाठशाला मैदान के पास नशे में धुत होकर बाइक चला रहे रसलपुर थाना क्षेत्र के दो युवक गिरकर घायल हो गये। वहीं सनोखर थाना क्षेत्र में पत्थर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें प्रेम पासवान और गोपी मंडल घायल हो गये

