नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव सम्पन्न के बाद यह साफ हो गया है कि किसी भी हालत में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार नही बन रही हैं। देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में पूरी तरह एनडीए को ख़ारिज कर दिया हैं। वही केंद्र में महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गयी हैं।
Total Downloads: 116
एनडीए के लोगो ने पूरे चुनाव के दौरान मतदाताओं को भावनात्मक नारों और मूल मुद्दों से भटकाने की लाख कोशिश किया लेकिन मतदाता मालिक अपने मूल मुद्दों पर डटे रहे ।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार के विरुद्ध बिहार की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त था। जिसके कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर थी। अंतिम चरण के मतदान के बाद बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है । बिहार में एनडीए का खाता खुलना भी मुश्किल हैं।


सीएम नीतीश कुमार और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के बदलते सुरों से साफ हो गया है कि इन लोगों ने भी आंतरिक रूप से हार स्वीकार कर लिया हैं। एनडीए घटक दल के नेता भी समझ चुके है कि केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार नही बनने जा रही हैं। सच और झूठ की लड़ाई में जनता ने सच का साथ दिया हैं।
