रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शिक्षक सुधीर पासवान के पुत्र बादल कुमार उर्फ हिमांशु कुमार की लाठी रोड से पीट-पीट कर व तेज धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या करने के मामले में रंगरा पुलिस ने शिक्षक पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें गांव की ही एक – महिला सहित अन्य अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बादल हत्याकांड में जिसे नामजद किया गया है उक्त महिला व उसका पति घर छोड़ कर फरार हैं। नामजत महिला ने ही रात में फोन से बातक बादल को बुलाया था और दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर गुमटी नंबर 10 के पास सुबह पांच बजे बादल की लाश बरामद हुई थी।

एसपी निधि रानी ने बताया कि शिक्षक पुत्र हत्याकांड मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में एक महिला व उसके पति को नामजद किया गया है। वे घर छोड़कर फरार है। तकनीकी अनुसंधान में पता चला है। कि युवक बादल कई सारी महिलाओं व लड़कियों से मोबाइल से लंबे समय तक बात क़रता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *