नवगछिया: कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच 15635 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री प्रीति गणेश सोनार पति पूरनमल सौनी शीतलानगर निवासी से ट्रेन में अवैध वेंडर ने मोबाइल की छिनतई कर ली है।

छिनतई कर भाग रहे वेंडर को ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। यात्रियों ने उक्त युवक को नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी का है।

ट्रेन में महिला यात्री से मोबाइल की छिनतई के बाद आरोपी युवक ने मोबाइल को भागने के दौरान फेंक दिया, या फिर किसी सहयोगी को दे दिया। आरोपी युवक के पास से महिला यात्री का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *