नवगछिया। रंगरा प्रखंड की भवानीपुर पंचायत में गिरीश यादव के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से सोमवार को आग लग गयी। पीड़ित ने बताया कि घर में कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित लगभग दो लाख 50 हजार के सामान जल गये हैं। .
घटना के बाद मुखिया दीपक कुमार ने फोन कर दमकल को बुलवाया। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में सारा सामान जल गया। गिरीश यादव बाजार समिति के रैक प्वाइंट पर मजदूरी करता है।

घटना के समय घर में मौजूद पत्नी और मां शोर मचाते हुए लोगों को बताया। घर जले देख गिरीश की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सीओ को सूचना देने के बाबजूद नहीं पहुंचे।


