गोपालपुर. रंगरा पीएचसी में सीएस ने डीपीएम फैजान अशरफ के साथ निरीक्षण किया. सीएस ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लाभुकों का इलाज करने पर स्वास्थ्य केंद्रों को भी राशि मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों का समुचित विकास होगा और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त आमदनी भी होगी.
Total Downloads: 383
इस योजना के तहत पीएचसी में एक प्रसव कराने पर नौ हजार रुपये, डॉग बाइट के इलाज पर तीन हजार, बंध्याकरण पर तीन हजार व दुर्घटना में घायल मरीजों की मरहम पट्टी करने पर एक हजार रुपये मिलेंगे

मिलने वाली राशि में से 75 प्रतिशत विकास मद में और 25 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेंगे. प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अपने साथ राशन कार्ड लाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने को कहें, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी.
इस्माइलपुर में ग्रीष्मावकाश, होती थी बाढ़ की छुट्टी
गोपालपुर, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर स्कूलों में एक सप्ताह पूर्व अवकाश हो गया है. 23 मई से ग्रीष्मावकाश भी घोषित कर दिया गया है.
बता दें कि पिछले कई वर्षों से इस्माइलपुर प्रखंड में गर्मी की छुट्टी के बदले 15 अगस्त से बाढ़ की छुट्टी होती थी. इस बारे में इस्माइलपुर के बीइओ दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज भी बदला है. इस बारे में डीइओ को अवगत कराया गया है,

