नवगछिया नदी थाना क्षेत्र स्थित टेकना बहियार में सोमवार की आधी रात को अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। उक्त बहियार में रहकर खेत में फसल की रखवाली कर रहे बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी वृद्ध रियाज राइन (65) पिता स्व. तारणी राइन को हथियार के बट व लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जख्मी का इलाज पीएचसी में कराया गया।

घटना को लेकर पीड़ित वृद्ध ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि कि रोज की भांति सोमवार को भी महंत जी वाले खेत में रहकर रात में फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान करीब 12 बजे के आसपास रात में औलियाबाद निवासी अपराधी आ धमके। धमकते ही गालीगलोज करते हुए मुझसे रंगदारी मांगने लगे।

खेत में रखे फसल लूटने लगे, विरोध करने पर उक्त सभी ने हथियार के बट व लाठी-डंडे से पीटकर मुझे घायल कर दिया। पास में मौजूद ट्रैक्टर का भाड़ा दस हजार रूपया लूट लिया। इसके बाद मुझे निशाना बनाते हुए कई चक्र अपराधियों ने हवा में गोली भी चलाई।

जिसके दौरान वहां से किसी तरह भागकर आसपास के खेतों में मौजूद किसानों व मजदूरों के पास जाकर अपनी जान बचाई। अन्यथा मेरी अपराधी मेरी हत्या कर देते। क्योंकि अपराधी मेरी हत्या करने के इरादे से घटना को अंजाम दिया। इस बावत नदी थाने के प्रभारी थानेदार राजदेव कुमार ने बताया कि घायल वृद्ध ने आवेदन दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *