बिहार के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में नियोजित सभी शिक्षकों की शिक्षण तकनीक और क्षमता में वृद्धि के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। केन्द्र सरकार की विशेष पहल पर उन्हें *बिहार सरकार प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए केन्द्र सरकार ने राशि की स्वीकृति दे दी है। .
Total Downloads: 380
अब तक बिहार में शिक्षकों का प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ट्रेनिंग मॉड्यूल पर हो रही थी। लेकिन बिहार के 3.8 लाख नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रीय शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के प्रशिक्षण मॉड्यूल के आधार पर ट्रेनिंग देने का निर्णय हुआ है।

यह ट्रेनिंग हर नियोजित शिक्षक के लिए अनिवार्य तथा पांच दिवसीय आवासीय होगी। केन्द्र सरकार के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की दिल्ली में हुई बैठक में इस पर मुहर लग गयी है। बिहार के शिक्षा महकमे के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, एससीईआरटी के निदेशक विनोद कुमार सिंह और बीईपी के रविशंकर सिंह शामिल हुए। बैठक में स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को स्वीकृति मिली।.

