नारायणपुर : बीती रात भवानीपुर नारायणपुर राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. चारो में दो चालक व दो खलासी है. घटना के बाद राजमार्ग दो घंटे तक जाम रहा. रात्रि दे बजे तक जाम समाप्त हो गया था. चारों घायलों को ईलाज के लिये नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. चार घायलों में एक की हालत चिंताजनक है.

