समेकित बाल विकास सेवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पद पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सेविका के 38 और सहायिका के 76 पदों पर बहाली हो रही है।
Total Downloads: 190
बहाली को लेकर पंचायत के बजाय संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में आमसभा का आयोजन होगा। 10 जून तक संबंधित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। 18 से 40 वर्ष की महिला बहाली की पात्र होंगी। बताया गया कि चौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सेविका के दो और सहायिका के तीन पदों पर बहाली होगी।

आलमनगर प्रखंड में सेविका के एक, सहायिका के तीन, सिंहेश्वर में सहायिका के दो, उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेविका के आठ और सहायिका के 11 पदों पर बहाली होगी। कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेविका के चार, सहायिका के सात, मुरलीगंज में सेविका के एक, सहायिका के आठ, पुरैनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेविका के चार, सहायिका के छह पदों पर बहाली होगी।

शंकरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेविका के तीन, सहायिका के पांच, गम्हरिया में सेविका के तीन और सहायिका के चार, ग्वालपाड़ा के विभिन्न पंचायतों में सेविका के सात, सहायिका के 13 पदों पर बहाली होगी। इसी तरह घैलाढ़ के श्रीनगर पंचायत में सेविका के एक और सहायिका के पांच, मधेपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेविका के चार, सहायिका के छह और बिहारीगंज के विभिन्न पंचायतों में सहायिका के तीन पदों पर बहाली होगी। सेविका-सहायिका के अभ्यर्थी मैपिंग पंजी के तहत संबंधित वार्ड के निवासी के साथ ही मतदाता होना चाहिए।

12 जून को होगा औपबंधिक सूची का प्रकाशन
मधेपुरा। सेविका-सहायिका बहाली को लेकर 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद 12 जून को प्रखंड और सीडीपीओ कार्यालय के सूचनापट्ट पर औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा। डीपीओ मो. कबीर ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्ति लेने की तिथि 12 जून से 18 जून तक निर्धारित है। जबकि संबंधित प्रखंड कार्यालय में 20 जून से 30 जून तक आमसभा का आयोजन किया गया है। मामले की विस्तृत जानकारी के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीआरडीबीआईएचएआर डॉट जीओवी डॉट इन पर देखा जा सकता है।

