पसराहा पुलिस ने रविवार की देर रात गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक स्थित पैकांत खेल मैदान से एक ट्रक शराब जब्त करने में सफलता पाई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में चंडीगढ़ के ट्रक चालक रंजीत कुमार, उपचालक मधेपुरा जिले के वभनी गांव के राहुल मंडल, खगड़िया नवटोलिया का विद्यानंद शर्मा, अंग्रेज कुमार शर्मा,बेलदौर इतमादी के सुमन कुमार व परबत्ता के अररिया गांव के सुमन कुमार शामिल हैं। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि छापेमारी में एक ट्रक , दो ट्रैक्टर, एक बाइक व एक ट्रिवागो कार भी बरामद किया गया है। .

पुलिस ने 599 कार्टन में 8220 बोतल विदेशी शराब शराब बरामद करने में सफलता पाई है। .

पैकान्त खेल मैदान से सीमेंट के ट्रक में छिपाकर रखे करीब साढ़े चार सौ कार्टन यानि 10 हजार आठ सौ बोतल रॉयल स्टेक और इम्पेरियल ब्लू की बोतल पुलिस बरामद किया।

इसके बाद गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर कठ लगरी बहियार से सौ काटून अर्थात दो हजार चार सौ बोतल शराब बरामद किया। इसके अलावे अन्य जगहों से भी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पसराहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पैकान्त मैदान में रात में शराब की बड़ी खेप की डील होने वाली है। इसके बाद वे रात में ही मैदान को घेर लिया गया। ट्रक से शराब का कार्टन उतार कर ट्रैक्टर में लोड करते ही इन तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इधर बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ाने से यह अंदेशा प्रबल हो गयी की इसमें किसी बड़े गिरोह का हाथ है। .

चौथम पुलिस ने बीती रात भुतौली मालपा गांव में छापेमारी कर 560 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। .

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। ट्रैक्टर पर मक्का के ठठेरा में शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था। जब्त शराब की दो लाख 80 हजार बताई गई है। इस मामले में ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं शराब लदा पश्चिम बंगाल की नंबर का एक ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार ड्राइवर तेगाछी निवासी भाटो सिंह का पुत्र गुलाब कुमार है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ट्रैक्टर पर अवैध रूप से शराब को ले जाया जा रहा है। इसके बाद छापेमारी कर भुतौली गांव के समीप ट्रैक्टर को पकड़ा गया। ट्रैक्टर पर ठठेरा में छिपाकर शराब का कार्टून रखा हुआ था। इसमें रॉयल स्टेज कंपनी का 375 एमएल का 380 बोतल एवं इम्पेरियल ब्लू कंपनी का 375 एमएल का 180 बोतल शराब था। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि सभी शराब बड़हरा के रहने वाले एक व्यक्ति का है। .

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights