भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा में बननेवाले नए पुल काे लेकर जमीन की रिपाेर्ट सीअाे ने जिला प्रशासन काे साैंप दी है। सबाैर, इस्माइलपुर, खरीक अाैर जगदीशपुर के सीअाे से संबंधित अंचल का नक्शा, खतियान व जमाबंदी पंजी के साथ रिपाेर्ट मांगी गई थी। ये रिपाेर्ट सीअाे ने जमा कर दी। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण के लिए प्रारंभिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू हाेगी। 10 जून तक जमीन से संबंधित रिपाेर्ट तैयार कर उसकी प्रारंभिक अधिसूचना जारी करने का टारगेट रखा गया है।
इसमें रैयताें का नाम, माैजा, अर्जित की जानेवाली जमीन अाैर खेसरा शामिल हाेगा। करीब 100 रैयताें की जमीन अर्जित की जाएगी। चार माैजा मखुजान, परबत्ता, महादेवपुर अाैर भागलपुर नगर निगम के वार्ड एक के 51.46 एकड़ रकबा अाैर 59 खेसरा में जमीन हाेगी। अधिसूचना जारी हाेने के बाद फिर 21 दिनाें के अंदर दावा-अापत्ति ली जाएगी।

इसके साथ ही मुअावजे के लिए राशि की मांग की जाएगी। राशि मिलने के साथ मुअावजे का भुगतान कर जुलाई के अंत तक जमीन एनएचएअाई काे हैंडअाेवर कर दिया जाएगा, ताकि एनएचएअाई अागे की दिशा में पहल कर सके। एडीएम राजेश झा राजा ने बताया कि सीअाे ने रिपाेर्ट साैंप दी है, अब जल्द ही प्रारंभिक अधिसूचना जारी हाेगी।


