नवगछिया| बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रो. सुबोध कुमार यादव व किरण देवी की बेटी स्वाती कुमारी ने नीट की परीक्षा में 720 में 551 अंक लाकर सफलता पाई है। उसके माता-पिता प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले हैं। स्वाती ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दी है। स्वाती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवगछिया के बाल भारती विद्यालय से की है। उसकी सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

वही र्मशाला रोड निवासी गगन हरनाथ को नीट की परीक्षा में 359वां रैंक मिला है। उसने 720 में 665 अंक प्राप्त किया है। गगन की इस उपलब्धि से उसके पिता श्याम सुंदर हरनाथ का एवं माता अनु हरनाथका काफी खुश हैं। गगन की सफलता पर बाल भारती विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, अजय रूंगटा आदि बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *