कटिहार : रेलवे स्टेशन परिसर मेें दो सांड के तांडव में अररिया जिले बथना से आये पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गये। घटना शनिवार दोपहर की है। जब दोनो दम्पती अपने बच्चों के सािा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर कड़ी धूप से बचने के लिए ओवरब्रीज के पास बैठे थे। तभी प्लेटफार्म पर विचरण कर रहे दो सांडों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।
Total Downloads: 188
छांव में बैठे रेल यात्री के पत्नी को सांड ने उठाकर पटक दिया जिससे महिला का एक पैर टूट गयी। पत्नी को बचाने के दौरान पति को भी सांड ने पटक दिया जिससे पति का सिर फट गया। सांड के आतंक से थोड़ी देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गयी।

आरपीएफ के हेड कंस्टेबल उमेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।
घटना के बाद भी रेलवे के लापरवाही के कारण दो सांढ सहित आधा दर्जन मवेशी एक नम्बर प्लेटफार्म पर विचरण कर रहे थे। इस घटना के बाद न ही आरपीएफ और न ही जीआरपी थाना के पुलिस पदाधिकारी सांड तथा मवेशियों को भगाने का प्रयास किया। .

