बिहपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड पे गौरीपुर आरा मिल के समीप रविवार की देर शाम एक अनियंत्रित गति से आ रहे पिकअप ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का पहचान गौरीपुर निवासी जोगी मंडल का 25 वर्षीय पुत्र भीमा मंडल के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया की मृतक रोड पार कर रहा था।

लत्तीपुर के तरफ अनियंत्रित गति से आ रहे पिकअप ने युवक को रौंदते हुए आगे जा रुक गया। पपिकअपरुकते ही ड्राइवर पिकप छोड़ भाग गया। जिसके बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शव को रोड पर रख कर बिहपुर लत्तीपुर रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी करने लगे। घटना की सुचाना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहंुचे।

परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाने में लगे, रात 11 बजे जाम समाप्त हुआ। युवक मजदूरी कर घर परिवार चलाता था। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बेहाल थे। वहीं पिता जोगी मंडल व मां रोते रोते सिर्फ यहीं बोल रहे थे कि बुढ़ापे में भगवान ने मुझे क्या सजा दिया। बेटे की शादी का सपना अधूरा ही रह गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *