नवगछिया मॉडल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह ने चिकित्सक के क्लिनिक से चोरी किये गए सामानों के साथ चोरी के दो आरोपी चक्कर पासवान मालपुर और पंकज मंडल गोसाईंगांव को गिरपतार किया। .
Total Downloads: 3
बरामद सामानों में एक एलईडी, छह बैटरी, छह पंखा, इन्वर्टर शामिल है। थाना के गदरिया स्थान के पास एनएच 31 स्थित एक आंख के डॉक्टर के क्लिनिक से सारे सामानों की चोरी की गई थी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने अपने गुप्तचर के सहयोग से दोनों चोरों को सभी सामानों के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं चोरी के बाद सामानों को जिस मोटरसाइकिल से ढोया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार चोर चक्कर पासवान गोपालपुर थाना के चौकीदार अजीत पासवान का भाई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।.

