मुंगेर जिले के पूरबसराय ओपी क्षेत्र के शाहजुबेर रोड स्थित दिलावरपुर में बुधवार की देर रात प्रेमिका से मुख्य सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे सैयद सरफराज आलम उर्फ विक्की की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली और पूरबसराय पुलिस में घटनास्थल से एक देसी कट्टा और खोखा बरामद किया है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

युवक के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसका सीडीआर निकाला जा रहा है। विक्की बिजली मिस्त्री का काम करता था। विक्की के बड़े भाई मो. हसन इमाम उर्फ गुड्डू ने बताया कि बुधवार को 12 बजे रात में घर का मुख्य दरवाजा बंदकर सो रहे थे। उसी दौरान विक्की दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया और अपनी प्रेमिका से फोन पर बातें करने लगा। कुछ देर बाद ही गोली की आवाज आई।

इसके बाद परिजन बाहर निकले। देखा तो सरफराज सड़क किनारे पड़ा है और उसके सीने से खून निकल रहा है। परिजन विक्की को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुड्डू ने बताया कि उसके भाई का एक लड़की से लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। इसी कारण दोनों के परिजनों की सहमति से निकाह की भी बात हो गई थी।

एएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस युवक द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल को जब्त कर सीडीआर निकाल रही है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल से बरामद देसी कट्टा और युवक के सीने में लगी गोली के प्लेट में काफी भिन्नता है। इसी कारण पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *