केंद्रीय परिवार एवं कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार काे सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल को लेकर सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। मंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहा है कि यह काम 19 महीने के तय समय से ही पूरा करना है। इसके लिए जो करना पड़े, करें। अगर मैनपावर व मजदूर बढ़ाने की जरूरत है तो उसे करें। 87.68 करोड़ से तैयार होनेवाले इस बिल्डिंग की शुरुअात पिछले साल 17 जुलाई काे हुई थी। अभी काम की गति नहीं है।

मंत्री ने कहा कि मशीन खरीदने का अप्रूवल भी अा गया है। उन्हाेंने कहा कि हाॅस्पिटल में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए छह माह के अंदर कार्य पूरा कर लें।

उन्होंने कहा कि भागलपुर में 18 वेलनेस सेंटर अभी बने हैं, इसे बढ़ा कर 55 करना है, ताकि ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्हाेंने कहा कि इन दिनों चमकी बीमारी बच्चों में ज्यादा हो रही है। इसे लेकर सेंट्रल से एक्सपर्ट की टीम बिहार अाई है, जो रिसर्च भी कर रही है। राज्य सरकार से भी इसके लिए अलर्ट रहने व उपाय पर फोकस करने को कहा गया है। उन्हाेंने जागरूकता के लिए प्रचार करने का निर्देश अफसरों को दिया।

नए भारत के निर्माण के लिए मिलकर करेंगे काम

केंद्रीय परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चाैबे ने कहा है कि भागलपुर की मिट्टी का रहनेवाला हूं। यहां के लाेगाें ने इस बेटे काे दिल में बसाया है अाैर यहां की माटी काे बक्सर की जनता ने मूर्ति बनाने का काम किया है। जितनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उतनी ही अधिक चुनाैती भी हमारे पास है। ये बातें चाैबे ने शुक्रवार की शाम आनंदराम ढांढ़निया सरस्वती विद्या मंदिर में नागरिक विकास मंच द्वारा किये गए अभिनंदन समारोह में कहीं।

उन्हाेंने कहा कि नरेंद्र माेदी की लहर देशभर में चली अाैर एनडीए महाशक्ति बन कर उभरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह ने 51 प्रतिशत का लक्ष्य दिया था। हमलाेगाें ने 46 प्रतिशत वाेट अपने पक्ष में करने में सफलता हासिल की। यह देश की जनता का हमारी पार्टी के नेताअाें पर भराेसे का कमाल है। अायुष्मान भारत याेजना एक अनूठा कार्यक्रम है, जिसका लाभ पूरे देश काे मिल रहा है। उन्हाेंने बंगाल की चर्चा कर कहा कि हिंसा करने वाले कोे देश पसंद नहीं करता है।

हम सभी लोग नए भारत के लिए काम करते हैं और अागे भी करेंगे। उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें से कहा कि अापलाेग मिल कर काम करेंगे ताे अाैर भी बेहतर नतीजे अाएंगे। यही अापकाे अागे भी बढ़ाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सोनू घोष व सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण बाजोरिया ने किया। इससे पूर्व सुल्तानगंज अाैर चंपा नदी के पास मंत्री का कार्यकर्ताअाें ने स्वागत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *