भागलपुर: घोघा के एक गांव की युवती ने रोहतास जिला बल के सिपाही कमलेश कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का अारोप लगाया है। युवती शुक्रवार को डीअाईजी विकास वैभव के पास पहुंची। डीअाईजी ने युवती के अावेदन के अाधार पर सिपाही के खिलाफ घोघा थाने में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

युवती ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ फरीदाबाद में रहती है। इसी दौरान फेसबुक के जरिए सिपाही कमलेश कुमार से दोस्ती हुई अौर फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। सिपाही वैशाली जिले के फुलार गांव का रहने वाला है। सिपाही ने युवती को फरीदाबाद से भागलपुर बुलाया। सात फरवरी 2018 को युवती भागलपुर के िलए रवाना हुई।

PHOTO fILE

लेकिन सिपाही ने उसे झांसा देकर पटना में ही उतार लिया अौर एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती की हालत बिगड़ गई तो उसे अानन-फानन में भागलपुर ले अाया। जहां स्टेशन चौक के एक होटल में रख कर उसके साथ भी संबंध बनाया। इसके बाद उसे घोघा पहुंचा दिया।

दे रहा झांसा, पैसे मिलने के बाद करेगा शादी

इसके बाद कमलेश से युवती का अक्सर मिलना-जुलना होने लगा। युवती से मिलने सिपाही दिल्ली भी गया था। इस दौरान दिल्ली के कालका मंदिर में सिपाही ने युवती की मांग में सिंदूर डाल कर उससे शादी भी की। सिपाही ने कहा कि बाद में हमलोग घर जाकर धूमधाम से शादी करेंगे। इसके बाद कई बार सिपाही ने युवती के साथ संबंध बनाया। लेकिन अब घर-परिवारवालों के सामने सिपाही शादी से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि पैसा मिलने के बाद शादी करूंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *