थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौक के समीप 14 नंबर सड़क पर रविवार को बिहपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया।.

इसमें बाइक सवार तुलसीपुर निवासी गुलशन कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे परिजनों ने इलाज के लिए खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल सड़क पर बाइक सीख रहा था जिस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

कटरिया के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत.

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के कटरिया स्टेशन के पास शनिवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक (46) की मौत हो गई है। अज्ञात युवक के शव को जीआरपी नवगछिया ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *