नारायणपुर| संत सदगुरु कबीर की 622वीं प्रकट दिवस पर छंगुरी राम के अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमाबाद में सत्संग का कार्यक्रम हुआ। सुबह सात बजे से निकाली गई शोभायात्रा मौजमाबाद से निकल कर मौजमा-गनौल, नवटोलिया शाहपुर चौहद्दी होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

मौके पर राजेन्द्र, रविन, कैलाश, पटना से आईं साध्वी सुमित्रा, विरगुन आदि ने संयुक्त रूप से सफेद ध्वज फहरा कर प्रकटोत्सव मनाया। इस दौरान सिंहपुर पश्चिम पैक्स अध्यक्ष निलाब चौधरी, आभाविप के मधुर मिलन नायक, जोगिंदर साहेब, गुणेश्वर बिंद, मीणा देवी, संतोष राम, मनीष कुमार सहित आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *