केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा के सदस्य के रूप में संस्कृत भाषा में शपथ ली। संस्कृत भाषा से केंद्रीय राज्य मंत्री का गहरा लगाव है। इस वजह से उन्हाेंने इस बार इसी भाषा में शपथ लेने का मन बनाया। बताया गया कि निरंतर संस्कृत को आगे बढ़ाना जरूरी है, इसके लिए यह एक काेशिश है।

संस्कृत भाषा से जुड़े संगठनों ने संस्कृत में शपथ लेने पर मंत्री को बधाई दी है। चौबे ने कहा है कि संस्कृत प्राचीन भाषा है। कई भाषाओं का उदगम भी संस्कृत से ही हुआ है। सार्वजनिक जीवन में जब भी मुझे मौका लगता है अपने संबोधन में संस्कृत के श्लोकों को प्राथमिकता देता हूं। संस्कृत में शपथ लेते हुए हमें बहुत ही प्रसन्नता हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *