इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पूर्व में की गई घोषणा के आधार पर योग में छह माह का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू कर दिया है। छह माह के प्रोग्राम को उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को दो वर्ष तक का समय दिया जाएगा। इसके लिए जुलाई के अंत तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।.
Total Downloads: 185
इग्नू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज (एसओएचएस) ने इस सत्र से योग में तीन सर्टिफिकेट प्रोग्राम (सीपीवाई) शुरू किए हैं। यह कोर्स अंग्रेजी माध्यम में ही उपलब्ध होगा। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पूरे प्रोग्राम के लिए 10 हजार रुपए फीस देनी होगी।.

यह सर्टिफिकेट कार्यक्रम इग्नू के नौ क्षेत्रीय केंद्रों- दिल्ली, देहरादून, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, जयपुर, लाडनूं, चेन्नई, मुंबई और पुणे से कर सकते हैं। इग्नू के प्रो. एस.बी. अरोड़ा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का अध्ययन करने के बाद, शिक्षार्थी योग के मूल सिद्धांतों और अभ्यास को समझ सकेंगे। .

