जनसेवा एक्सप्रेस अंतत: 27 सितंबर से अपना रास्ता बदल लेगी। इस कारण यह ट्रेन मोकामा के राजेन्द्र पुल से गंगा नदी को पार नहीं करेगी, बल्कि मुंगेर रेल पुल से पार करेगी। रेलवे बोर्ड ने नए रूट पर परिचालन के लिए फिर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार टाइम टेबुल व तिथि के साथ नोटिफिकेशन किया गया है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में नोटिफिकेशन हुआ था। लेकिन बाद में इसपर रोक लग गई थी। .

इस बार चीफ पैसेंजर एंड ट्रांसपोर्ट मैनेजर के स्तर से समय सारिणी को बकायदा मंजूरी देते हुए सभी स्टेशनों को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार को कॉमर्सियल कंट्रोल और मालदा रेल मंडल मुख्यालय से भागलपुर स्टेशन पर भी यह पत्र आया है। इस ट्रेन की नई समय सारिणी भी जारी की गई है।

बहरहाल, यह ट्रेन अब किऊल, अभयपुर, लखीसराय, हाथीदह न जाकर मुंगेर, बेगूसराय के रास्ते गंतव्य स्थान तक जाएगी। रूट बदलने के बाद जनसेवा एक्सप्रेस भागलपुर से 2.05 की जगह 2.10 बजे दिन में खुलेगी। वापसी में अब यह ट्रेन मुजफप्फरपुर से पूर्व के समय पर खुलकर भी एक घंटे पहले भागलपुर पहुंचेगी। नये रास्ते से होते हुए गुजरने के बाद बरौनी जाकर यह ट्रेन आगे के स्टेशनों पर पूर्ववत समय से ही चलेगी।

रूट बदलने से मुंगेर से भागलपुर के बीच रेल सेवा में बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी तक एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर एक अगरतला एक्सप्रेस मुंगेर होकर भागलपुर आती थी। लेकिन अब प्रतिदिन जनसेवा एक्सप्रेस भागलपुर से मुंगेर जाएगी। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *