जिले में आगामी 22 और 23 जून को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी की गई विज्ञप्ति में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाए रहेंगे। अगले दो-तीन दिनों तकमौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।.

विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ए सत्तार के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। वातावरण में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 डिग्री तथा दोपहर में 35 से 45 डिग्री रहने की संभावना है। इधर मौसम के तल्ख रुख में किसी भी प्रकार की राहत नहीं हो रहीहै। हालांकि मंगलवार की सुबह आसमान में मंडराते बादल के कारण धूप थोड़ी देर से निकली लेकिन लगभग साढ़े 10 बजे के बाद धूप का असर तेज हो गया। तेज इतनी कि लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। तपती धूप व उमसभरी गर्मी में लोग इधर उधर छांव ढूंढ़ते दिखे।

पटवन कर गिरा रहे बिचड़ा .

गर्मी के कारण धान का बिचड़ा भी बारिश की आस देखकर अब किसान खेतों का पटवन कर मजबूरन गिराना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि आखिर कब तक वे लोग बारिश का इंतजार करेंेगे। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *