बिहार कैबिनेट की बैठक शुक्रवार की शाम में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। नीतीश सरकार ने 13 एजेंडों पर अपनी मुहर लगा दी। इसमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता था। बिहार कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में इजाफा को स्वीकृति दे दी। अब पेंशनभोगियों को 154 परसेंट महंगाई भत्ता होगा।
Total Downloads: 47
शुक्रवार को हुई बैठक में श्रम संसाधन के व्यवसाय अनुदेशकों को सेवा विस्तार को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा पंचायती राज विभाग को सैरात प्रबंधन की भी जिम्मेदारी दी गई। वहीं फेरी, घाट प्रबंधन और अनुश्रवण को भी पंचायती राज ही देखेगा।

पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले रही। नीतीश सरकार ने पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में छह परसेंट का इजाफा किया है। पहले उन्हें 148 परसेंट महंगाई भत्ता दिया जाता था। अब पेंशन भोगियों को 154 परसेंट महंगाई भत्ता मिलेगा। अन्य विभागों के भी कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

