भागलपुर | जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने यह आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 11 बजे तक ही चलेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
इससे पहले डीएम ने 22 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। 23 जून को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेगा और सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। लेकिन डीएम के जारी आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से सोमवार से 30 जून तक सुबह 11 बजे तक ही स्कूलों में पठन-पाठन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

