नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत कालिंदी नगर गांव में रविवार की देर रात श्रीकांत सिंह के पुत्र छोटू कुमार 11 वर्षीय की मौत चमकी बुखार से हो गई। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से चमकी बुखार से पीड़ित था। रविवार को शाम से ही ज्यादा बुखार आ गया और शरीर में ऐंठन के साथ दांत बैठने लगा और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ने लगी। जिस कारण देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और कक्षा 3 का छात्र था। बच्चे की मां सुकृता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

मकनपुर में भी एक बच्चे को किया गया रेफर

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी पप्पू साह के सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार चमकी बुखार के चलते उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को परिजनों ने गंभीर हालत में सत्यम को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सत्यम की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *