नवगछिया : मंगलवार तड़के पूर्वी घरारी निवासी रिटायर्ड एसआई शिवनंदन यादव (62) की एनएच-31 स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा शव बरामद हुआ। शव की सूचना पर खरीक, बिहपुर, झंडापुर, कदवा, नवगछिया नदी थाने समेत अन्य कई थानों की पुलिस के साथ बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान घटनास्थल पहुंचे। जहां तहकीकात के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलय अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही थी।

इतने में सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। करीब 3 घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। परिजनों व ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान सड़क पर लगी भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित रहा। इस मामले को लेकर रिटायर्ड एसआई के पुत्र प्रवीण कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे पिता की साजिश के तहत हत्या कर दुर्घटना का रूप दे दिया गया है।

क्योंकि हमलोग देख रहे थे कि मेरे निवास स्थान से कुछ दूरी पर एनएच 31 से दक्षिण दिशा की ओर स्थित शंभु यादव के पुत्र रूपेश यादव की बांसा पर रात के 11:30 बजे से लेकर एक बजे तक दो-तीन लोग हाथ में टार्च लिए आवाजाही कर रहे थे। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि पिताजी की हत्या साजिश के तहत की गई है। पुत्र के इस आरोप के बाद ने पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

बेटा बोला-घटनास्थल पर भीड़ देख पहुंचा तो पिता को खून से लथ-पथ मृत पड़ा हुआ देखा

रिटायर्ड एसआई के पुत्र प्रवीण कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में उक्त बातों का उल्लेख करते हुए बताया है कि उसके पिता 31 जनवरी 2017 को एसआई पद से रिटायर्ड हुए थे। घटनास्थल के समीप ही घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। पिता जी नियमित रूप से मार्किंग वाक करते थे, जो रोज की भांति मंगलवार को भी करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे।

जिस समय पर रोज वापस आ जाते थे, नहीं आए थे। करीब पांच बजे घर के सामने से घटनास्थल की ओर लोगों की काफी भीड़ दिखी। जिसे देखकर मैं भी वहां पहुंचा, तो देखा कि पिता खून से लथ-पथ मृत अवस्था में सड़क पर पड़े हुए देखा। मेरे पहुंचने के पूर्व से ही खरीक पुलिस पदाधिकारी बल के साथ मौजूद थे। मैंने पूछा कि आपको घटना की जानकारी कैसे मिली तो कहा कि थाने में किसी ने फोन किया था। घटनास्थल से मेरे आवास की दूरी महज सौ मीटर है, बाबजूद इसकी जानकारी मुझे नहीं मिल पाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *