दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहे दो भाई नीचे गिर गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह हादसा मंगलवार की सुबह आठ बजे सिंघिया मकनपुर गांव में हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रवि शाह के दो बेटे आनंद कुमार (6 वर्ष) और प्रीतम कुमार (4 वर्ष) छत पर खेल रहे थे। परिजनों ने बताया कि छत पर रेलिंग होने से सभी लोग बेफिक्र थे। दोनों भाई छत पर रखे छाेटे से तख्त को उठाकर उसे रेलिंग पर रखकर खेलने लगे। रेलिंग पर तख्त रखने के बाद दोनों भाई बारी-बारी से चढ़कर उसपर फिसल-फिसल कर खेल रहे थे। एक भाई नीचे तख्त पकड़ता तो दूसरा उसपर चढ़ कर फिसलता था।

इसी क्रम में जब आनंद तख्त पर चढ़ा और रेलिंग से ऊपर निकले तख्त के हिस्से पर पहुंचा तो तख्त नीचे से उठ गया और आनंद छत से नीचे गिर गया। इसी दौरान तख्त को नीचे से पकड़े छोटे भाई प्रीतम भी तख्त के साथ छत से गिर गया। छत से गिरने के बाद आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।

वह पहली कक्षा में पढ़ता था। प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet