बिहपुर : मिनी देवघर के नाम से विख्यात मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में 17 जुलाई से सावन बहार महोत्सव शुरू होगा। बाबा बज्रलेश्वरनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य संजीव कलाकार ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सावन बहार महोत्सव का उद्घाटन 16 जुलाई को समारोहपूर्वक होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मौके पर जिप सदस्य रेणू देवी, मुखिया मिली राय, सरपंच अनामिका कुमारी व पंसस विमल शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। कोषाध्यक्ष मनोरंजन राय ने बताया कि महोत्सव की तैयारी में ट्रस्ट के साथ-साथ गांव के लोग व नवयुवक संघ जुट गए हैं। डाकबम व साधारण कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

सोमवारी को जलार्पण करने के लिए डाकबमों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। महिला व पुरुष शिवभक्तों को मंदिर के गर्भगृह में अलग अलग द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। गर्भगृह में रोशनी व हवा के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।

पूर्व मुखिया पवन कुमार राय ने कहा कि देवघर की तर्ज पर यहां भी शिवभक्त सावन माह में खासकर सोमवारी के दिन बाबा भोले पर जलाभिषेक करने आते हैं। सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर 40 किमी की यात्र कर शिवभक्त यहां पहुंचते हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet