स्टेशन पर शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में बेटिकट यात्रा कर रहे 37 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 18 हजार जुर्माना वसूला गया। शनिवार की सुबह छह से 11 बजे तक नवगछिया स्टेशन के अधिकारियों, टीटीई, आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अवैध वेंडरों से भी आरपीएफ ने वसूला जुर्माना

चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर रुकने वाली लोकल व एक्सप्रेस ट्रेन में अभियान चलाकर चेकिंग हुई। आरपीएफ प्रभारी पी एस दुबे ने बताया कि जुर्माना देने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाए जाने से ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ था।

अवैध दुकानदारों व वेंडरो से भी वसूला गया जुर्माना:

इस दौरान अधिकारियों एवं आरपीएफ ने स्टेशन पर अवैध वेंडर व बिना टिकट के स्टेशन परिसर में गतिविधि करने वालो पर भी कार्रवाई की गई। इसमेंे 37 अवैध वेंडरों एवं स्टेशन में अवैध गतिविधि करने वाले तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगो से कुल 16 हजार एक सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना के बाद सभी को छोड़ दिया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि नवगछिया स्टेशन के एरिया में अवैध रूप से कुछ लोग दुकान संचालित कर रहे हैं जिसको लेकर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *