बिहपुर : खरीक प्रखंड के मवि खैरपुर में पदस्थापित बिहपुर के सोनवर्षा वार्ड नंबर दो निवासी शिक्षक पंकज कुमार के खाते से साइबर ठग ने 49 हजार रुपये उड़ा लिये, साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर एक एसएमएस भेजा.

इसके बाद उनसे उनका ओटीपी नंबर पूछ लिया. फिर उनके खाते से दो बार में 9999 व 39 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित शिक्षक ने खरीक थाना में मोबाइल नंबर 917079374030 के धारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर इसी नंबर से कॉल आया था.

कॉल करने वाले ने कहा था कि मैं ब्रांच मैनेजर बोल रहा हूं. आपके मोबाइल पर एटीएम वेरिफिकेशन के लिए एक एसएमएस के बाद एक ओटीपी नंबर आयेगा. शिक्षक ने बताया कि मुझसे ओटीपी नंबर पूछने के बाद कॉल करने वाले ने कहा कि आपको जल्द ही नया अपडेटेड एटीएम मिलेगा, जिसके बाद उसी शाम मेरे खाते से दो बार में 48999 रुपये निकल गये.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *