नवगछिया | इस्माइलपुर में सूदन टोला के पास रविवार को हथियारों से लैस बाइक सवार दो अपराधियों ने एलएनटी नामक ननबैंकिंग कर्मी से एक लाख 25 हजार लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी केलाबाड़ी की ओर फरार हो गए। ननबैंकिंग कर्मी बेगूसराय के बलिया निवासी बलराम कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Total Downloads: 179
सूचना पर इस्माइलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती भी मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद एसडीपीओ थानाध्यक्ष प्रेम कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना रविवार की दोपहर एक बजे की बताई गई है।

पीड़ित कर्मी ने बताया कि वह ला। सूदन टोला से जैसे ही सड़क पर पहुंचा तो वहां काले रंग की अपाची के साथ दो युवक खड़े थे। दोनों ने उसे रोक लिया और हथियार सटा दिया। थानाध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

