नवगछिया :रंगरा के बनिया निवासी धनंजय ने की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की सूचना मिलते ही धनंजय की पत्नी मंजूला देवी, पुत्र नीरज कुमार, छोटु कुमार, पुत्री अर्चना कुमारी और पिता कमलदेव सिंह तुरंत बानिकपुर हॉल्ट पहुंचे। सभी परिजन धनंजय के शव से लिपटकर रोने लगे। प}ी मंजूला देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जिसे ग्रामीण महिलाएं पानी छिड़क कर होश में ला रही थीं।

धनंजय कमलदेव का इकलौता पुत्र था। घटना से बनिया गांव में मातम पसर गया है। बताया जाता है कि युवक गांव के ही ब्रह्मदेव सिंह की पुत्री की शादी तय करने के लिए कटिहार जा रहा था। इएमयू ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पांव फिसल गया, इसी बीच ट्रेन खूल गई, जिसकी चपेट में वह आ गया।

ट्रेनों का ठहराव दो मिनट करने की मांग है पुरानी

ग्रामीणों का कहना था बनिकपुर हॉल्ट में ट्रेन रुकने का समय एक मिनट है। लेकिन, ट्रेन मात्र 15 सेकेंड रुकती है। इस कारण रविवार को चढ़ने के दौरान ही ट्रेन खुल गई, जिसके नीचे आने से युवक की मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *