गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री शिव शक्ति योगपीठ के संस्थापक स्वामी आगमानंद जी महाराज की अगुवाई में भक्ति व आस्था की धारा बहेगी। .

15 जुलाई को खगड़िया जिले में बेलदौर के पनसलवा स्थित कोशी उच्च विद्यालय में आयोजित ‘श्री गुरु- व्यास पूर्णिमा सत्संगरसामृतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक देवपूजन होगा तो सुबह नौ बजे से दोपहर तक आगमानंद जी मंत्रदीक्षा (नामदान) देंगे।

इसके बाद शाम पांच बजे तक गुरू दर्शन कार्यक्रम चलेगा। इसके साथ-साथ नामी कलाकार भजन गायेंगे तो दूर-दराज से आये विद्वान, विचारक, समाजसेवी व संतजन अपने-अपने उद्गार व्यक्त करेंगे। मंच उद्घाटन के बाद शाम सात बजे से रात नौ बजे तक स्वामी आगमानंद जी महाराज संत-सत्संग की महिमा पर प्रवचन करेंगे।

16 जुलाई को सुबह पांच बजे से गुरू-व्यास पीठ का पूजन होगा तो छह बजे से लेकर शाम सात बजे तक गुरू दर्शन, कृपा, देवपूजन, पादुकापूजन होगा और कलाकार भजन गायेंगे। इसके अलावा संत प्रवचन करेंगे। शाम सात बजे से लेकर रात दस बजे तक स्वामी आगमानंद के संत्संग की बारिश में श्रद्धालु नहाएंगे।

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। महाभारत, श्रीमद्भागवत और 18 पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन व्यास जी के चित्र पर फूल व माला चढ़ाकर अपने गुरु के पास जाना चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओं को गुरु को अपने सामर्थ के अनुसार दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेना चाहिए। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *