खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बलुआही के निकट बिजली पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

मृतक की पहचान सहरसा जिले के कनेरिया ओपी के डोह निवासी सच्चिदानंद चौधरी के बेटे संपत कुमार के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि संपत शहर के नाला रोड में मुकेश चौधरी के किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की रात वह मकान मालिक की बेटी की शादी में उनके गांव रहीमपुर भोज खाने गया था।

भोज खाकर वह साइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क जाम रहने के कारण वह बगल से निकलने लगा। इसी बीच उसके शरीर का संपर्क करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के पोल से हो गया। करेंट के झटके के मौके पर ही मौत हो गयी।
इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *