पटना : बिहार पुलिस की कार्यशैली पर एक भार फिर सवाल उठा है। मामला राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है। यहां पुलिस कस्टडी में जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास की मौत ने सनसनी फैला दी है। घटना गुरुवार की शाम नगरनौसा थाने की हाजत में हुई है। इधर, शुक्रवार की सुबह घटना से ग्राणीण आक्रोशित हो गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नगरनौसा थाने के पास NH-30-ए को जाम कर दिया। समझाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में नूरसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार, रहुई थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार, इंसपेक्टर शेर सिंह यादव घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआइजी राजेश कुमार नगरनौसा पहुंच गए हैं। उनके आदेश पर थानाध्यक्ष दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पटना में व्यवसायी को मारी गोली

पटना, जेएनएन। पटना में बेखौफ अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने सरेआम व्यवसायी राधा रमन को गोली मार दी है। मामला बाढ़ का है। बताया जाता है कि टेंट कारोबारी को उन्हीं की दुकान में चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं।

भारी बारिश के बाद अब पानी निकालने की कवायद

पटना, जेएनएन। राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार की रात से चक्रवाती हवाओं के साथ 44.4 मिमी. बारिश हुई। बिहार में पटना का तापमान सबसे निचले स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सबसे अधिक वर्षा पटना में हुई है।

पटना में बुधवार रात से गुरुवार की दोपहर तक चक्रवाती हवा का असर रहा। शाम तक राजधानी और आसपास के इलाकों में 44.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना का अधिकतम तापमान बिहार में सबसे निचले स्तर पर 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights