नवगछिया| जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में हाईस्कूल लत्तीपाकर घराहरा में चल रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को एसपी निधि रानी छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। शिविर में एसपी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देकर उनका मनोबल बढाया।
Total Downloads: 188
उन्होने कहा कि आज के माहौल में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना चाहिए। इससे मनोबल बढ़ेगा और आप अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं।

इस दौरान एसपी ने स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, स्कूल की प्राचार्या कुमारी विजया सिन्हा, खेल शिक्षक मो. गुलाम मुस्तफा, शैलेन्द कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश झा, वरुण बाबुल, राजाराम, रामस्वरूप, मो. जहांगीर, निधि कुमारी, रश्मि कुमारी, कनकलता, बाबूलाल पंडित आदि उपस्थित थे। शिविर ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी की देखरेख में चल रहा है।

