शहर में शनिवार काे अहले सुबह अाैर देर रात फिर जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में कमी अायी। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। एेसा इस सीजन में पहली बार हुअा है जब शहर का अधिकतम तापमान नाॅर्मल से थाेेेड़ा भी कम या ज्यादा नहीं है।

न्यूनतम तापमान नाॅर्मल से दाे डिग्र्री कम ही दर्ज किया गया है। माैसम वैज्ञानिक अानंद शंकर ने बताया कि शहर में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत के बीच हाेने की वजह से तापमान नार्मल के अासपास है। बारिश हाेने से तापमान नार्मल से भी नीचे जा रहा है।

माैसम विभाग की मानें ताे ये मानसूनी बादल अगले चार दिनाें तक गरज के साथ जमकर बरसेंगे। उसके बाद भी बादल छाए रहने की संभावना है। मानसून फिलहाल सक्रिय है। मगर अाने वाले समय में इसका झुकाव यूपी की अाेर हाे सकता है। हालांकि जितनी बारिश संभावित है उसमें से 86 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हाे चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *