महंगे कपड़े के शौक को पूरा करने और हथियार खरीदने के लिए अपराधी चेन लूटते हैं। ऐसे 18 गिरोह पटना में सक्रिय हैं। कीमती चेन को लूटने के बाद वे पांच हजार में बेच देते हैं। हाल के दिनों में पुलिस ने जिन पांच चेन लुटेरों को पकड़ा, उन्होंने यह खुलासा किया कि उनके गैंग में कुछ जेवर व्यवसायी भी शामिल हैं।

छह महीने में चेन लूट की 43 घटनाएं हो चुकी हैं। फुलवारीशरीफ, शास्त्रीनगर और राजीवनगर थाने चेन लूट की घटनाओं से ज्यादा प्रभावित हैं। इसके बावजूद गश्ती व्यवस्था लुंज पुंज है। पिछले छह महीने में एक दर्जन चेन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, फिर भी शहर में ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

एक जुलाई को फुलवारीशरीफ पुलिस ने आकाश नाम के लुटेरे को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि वह कई वर्षों से पैसों और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए लूटपाट करता है। एक लुटेरे ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी के कारण वह अपने महंगे शौक पूरा नहीं कर पाता था। इस कारण चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। ऐसे गिरोह में 18 से 25 वर्ष के अपराधी शामिल हैं। दो लुटेरों को मिलाकर एक गैंग बनता है। इनमें एक बाइक चलाता है जबकि दूसरा चेन झपटता है। पुलिस गिरफ्त में आये एक लुटेरे अरशद ने बताया कि साथी के साथ उसने चेन लूटी थी।

महिला के गले से छीन लिया मंगलसूत्र-

पटना शहर के बाइपास थाना क्षेत्र में बाइक सवार उच्चकों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। शिवचक की रागिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को लाने स्कूल जा रही थी, तभी बल्व एजेंसी के गोदाम के पास बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर बाइपास की ओर भाग गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

18 से 25 साल के अपराधी इसमें शामिल
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए भी अपराधी लूटपाट को देते हैं अंजाम
शास्त्रीनगर, फुलवारीशरीफ और राजीवनगर में सबसे ज्यादा घटनाएं
पांच हजार में बेच देते हैं एक चेन, बीते छह महीने में चेन लूट की 43 घटनाएं हुईं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *